60 से 65 वर्ष की आयु वालों बुजुर्गों के ही बनेंगे सीनियर सिटीजन बस पास
परिवहन विभाग ने 65 से घटाकर 60 वर्ष के आयु वाले बुजुर्गों का बस में 50 फीसदी किराया माफ किया गया है। विभाग की ओर से जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार 60 से 65 आयु वर्ग वाले बुजुर्गों के ही सीनियर सिटीजन बस पास बनाए जाएंगे। 65 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्गों के बस में आधार कार्ड और पैन कार्ड मान्य होंगे। वहीं 60 वर्ष वाली बुजुर्ग महिलाओं को सीनियर सिटीजन बस पास बनवाने की आवश्यकता नहीं है।
सीनियर सिटीजन का बस पास बनवाने व बुजुर्गों को जानकारी देने के लिए रोडवेज ने बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क लगाया है। इस पर पांच कर्मचारियों को तैनात किया है। रोडवेज ने अब तक 210 लाभार्थियों को बस पास बनाए हैं। कर्मचारी बुजुर्गों को बस पास बनवाने संबंधित पोर्टल पर अप्लाई करने की जानकारी दे रहे हैं। हेल्प डेस्क पर हर रोज 100 के करीब बुजुर्ग जानकारी लेने के लिए पहुंच रहे हैं। बुजुर्ग CSC पर पहुंचकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा बस पास के लिए अप्लाई कर सकते हैं
CSC सेंटर संचालक नहीं कर पा रहे अप्लाई
ऑनलाइन कार्ड अप्लाई करने के लिए CSC सेंटर संचालक पोर्टल शुरू न होने की जानकारी देकर बुजुर्गों को वापस भेज रहे हैं। इसके कारण बुजुर्गों को एक जगह से दूसरी जगह पर चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ रहा है। बुजुर्ग ईबुकिंगडॉटएचआरट्रांसपोर्ट पर अप्लाई कर सकते हैं।

No comments:
Post a Comment